आज के इस आर्टिक्ल में आप सभी का स्वागत है | आज हम सीखेंगे की Mouse क्या है कितने प्रकार के होते है? (What is Mouse in Hindi) माउस एक इनपुट डिवाइस है जिसे पॉइंटिंग डिवाइस भी कहा जाता है | माउस की खोज Douglas C. Engelburt ने 1968 में किया था |
आज कल कंप्यूटर का महत्व और उपयोग बहुत बढ़ गया है | हम जहा भी जाते है वो सभी जगह पर कंप्यूटर का उपयोग होता ही है |और जहा कंप्यूटर होता है वह माउस भी होता है | माउस से ही तो कंप्यूटर में सभी काम होता है | माउस कंप्यूटर का एक महत्वपूर्ण भाग है |
माउस क्या है? – What is Mouse in Hindi
हमें कंप्यूटर में किसी भी जगह पर क्लिक करना हो तो माउस वह ले जाकर वह क्लिक करना होता है | माउस हमारे नहाने का साबू जैसे साइज का होता है | वैसे बात करे तो माउस चूहे जैसा लगता है |
जब हम कंप्यूटर स्टार्ट करते है तब माउस का कर्सर जो की एक तीर के समान दिखता है वो माउस के हिसाब से चलता है | वो माउस द्वारा जहा भी लेकर जाना हो वह जाता है | मतलब वो कंप्यूटर स्क्रीन पर कही भी घूम सकता है |
माउस से हम किसी भी फोल्डर और फाइल्स को इधर से उधर कर सकते है | उपयोगकर्ता कंप्यूटर में सभी प्रक्रियाएं माउस और कीबोर्ड के द्वारा ही करता है | माउस का कार्य कंप्यूटर स्क्रीन पर आइटम्स की तरफ जाकर उसको चुनके उसे खोलने और बंद करने का है |
माउस में तीन बटन होते है | पहला प्राइमरी जिसे हम लेफ्ट क्लिक कहते है और दूसरा सेकेंडरी जिसे हम राइट क्लिक कहते है | और बिच में एक स्क्रॉल व्हील होता है |
माउस को CPU से कनेक्ट करना पड़ता है |
माउस के प्रकार – Types of Mouse in Hindi
माउस के कई प्रकार होते है और सभी प्रकार के माउस की अपनी कोई न कोई खासियत है | जिसकी आज हम बात करेंगे |
- mechanical mouse
- wireless mouse
- stylus mouse
- optical mouse
- trackball mouse
1. Mechanical Mouse
mechanical mouse की खोज सन 1972 में Bill English ने की थी | ये एक रबर की गेंद जैसा होता है | जब गेंद को किसी भी दिशा में घुमाया जाता है तब माउस के अंदर के सेंसर इस गति का पता लगाते है और उस दिशा में पॉइंटर हिलाते है |
2. Wireless Mouse
Wireless Mouse में वायर नहीं होता है इसलिए इसे Cordless Mouse भी कहते है | ये माउस radio frequency से चलता है | इसमें माउस को चलाने के लिए ट्रांसमीटर की जरुरत होती है | आलकल ये माउस ज्यादा ही लोग यूज़ कर रहे है |
3. Stylus Mouse
ये माउस एक पेन जैसा होता है | जिसमे एक व्हील होता है जिससे घुमाकर माउस का यूज़ कर सकते है | इस माउस की खोज Gordan Stewart ने की थी |
4. optical mouse
optical mouse काम करने के लिए प्रकाश स्त्रोत का उपयोग करता है | ये माउस Agilent Technologies द्वारा विकसित और 1999 के अंत में दुनिया के सामने लाया गया | इस माउस में माउस पेड की आवश्यकता नहीं पड़ती |
5. Trackball mouse
इस माउस में सॉकेट के ऊपर एक गेंद होती है जिसे किसी भी दिशा में घुमाया जा सकता है | ऑन-स्क्रीन पॉइंटर को ट्रैकबॉल द्वारा अंगूठे या उंगली से घुमाया जाता है | ट्रैकबॉल में माउस के जैसे कई उपकरण होते है | जिसमे बटन भी होते है |
इससे भी पढ़े :
- Printer kya hai aur kaise use kare
- Server kya hai aur kitne prakar ke hote hai
- Computer Virus kya hai aur kaise remove kare
Mouse ke Upyog ( माउस के उपयोग )
1. Clicking :
clicking एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमे हमें माउस बटन को दबाकर छोड़ देना होता है | क्लिकिंग में दो तरह के क्लिक होते है |
a)left click : माउस का left button दबाकर छोड़ देना उसे हम left click कहते है |
single click : single click द्वारा हम सिलेक्ट करना , मेनू खोलना आदि कई प्रकार के काम होते है |
double click :double click द्वारा हम फाइल्स और फ़ोल्डर्स , कोई आइटम , प्रोग्राम आदि खोल सकते है |
triple click : माउस के लेफ्ट बटन को तीन बार दबाकर छोड़ देने से ट्रिपल क्लिक होता है | ट्रिपलर क्लिक से हम कोई पैराग्राफ को सिलेक्ट कर सकते है |
b)right click : माउस के right button को दबाकर छोड़ देने से right click होता है | कोई भी आइटम के साथ हमें किसी प्रकार का कोई भी चेंज करना हो और कुछ भी काम हो तो हम उस पर राइट क्लिक करते है | तो हमें उसकी लिस्ट दिखाई देती है |
2.Dragging and Dropping
माउस की मदद से हम किसी भी आइटम को इधर से उधर कर सकते है और इसे dragging and dropping कहते है | सबसे पहले जो भी आइटम का हमें dragging and dropping करनी है उसे हमें left click से दबाये रखना है और उसे दूसरी जगह तरफ खींचकर छोड़ देना है |
3. Scrolling :
माउस व्हील के द्वारा हम कोई भी document को देखने के लिए वो व्हील को ऊपर-निचे करते है | उसे scrolling कहते है |
4. pointing:
जब हम कर्सर को किसी भी item के ऊपर ले जाते है तब हमें उस आइटम की जानकारी मिलती है | उसे हम pointing कहते है |
5. Selecting :
किसी भी आइटम को pointing करने के बाद जब हम उस पर left click करते है तब वो आइटम select हो जाती है | उसे हम selecting कहते है |
Final Words
मुझे आशा है की आपको मेरा ये कंप्यूटर माउस क्या है(mouse kya hai hindi me) ये आर्टिकल पसंद आया होगा और आपको गूगल में फिर से सर्च करना ना पड़ेगा | इस पोस्ट में मेने आपको Mouse क्या है और कितने प्रकार के होते है? वो समज्या है
अगर आपको कुछ मालूम ना पड़ा हो तो आप मुझे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हो |अगर आपको हमारी पोस्ट अच्छी लगे तो आप हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब कर सकते हो |